जहानाबाद के वाणवर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर नए साल में अपने परिवार, देश और राज्य में शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना की। अमरेंद्र कुमार नामक एक श्रद्धालु ने बताया कि वह हर साल नववर्ष पर बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हालांकि, श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि नववर्ष के कारण भीड़ अधिक होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। श्रद्धालु स्वयं ही भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन कर रहे थे। 3 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी चढ़कर बाबा के दर्शन किए उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने लगभग 3 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी चढ़कर बाबा के दर्शन किए, लेकिन यहां साफ-सफाई और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। मंदिर के आसपास गंदगी फैली हुई थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया गुड्डू कुमार ने भी बताया कि लगातार भीड़ बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं ने यह भी याद दिलाया कि दो साल पहले सावन के महीने में यहां एक बड़ी घटना घटी थी, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। जहानाबाद के वाणवर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर नए साल में अपने परिवार, देश और राज्य में शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना की। अमरेंद्र कुमार नामक एक श्रद्धालु ने बताया कि वह हर साल नववर्ष पर बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हालांकि, श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि नववर्ष के कारण भीड़ अधिक होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। श्रद्धालु स्वयं ही भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन कर रहे थे। 3 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी चढ़कर बाबा के दर्शन किए उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने लगभग 3 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी चढ़कर बाबा के दर्शन किए, लेकिन यहां साफ-सफाई और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। मंदिर के आसपास गंदगी फैली हुई थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया गुड्डू कुमार ने भी बताया कि लगातार भीड़ बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं ने यह भी याद दिलाया कि दो साल पहले सावन के महीने में यहां एक बड़ी घटना घटी थी, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।


