मोतिहारी जिले के प्रसिद्ध अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।देर रात करीब 12 बजे से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो सुबह तक जारी रहीं। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा सोमेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त अरेराज पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं। पदाधिकारी देर रात से ही मोर्चा संभाले हुए हैं
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा एवं व्यवस्था की है। अरेराज थाने की पुलिस सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी देर रात से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिसकर्मी भक्तों को कतारबद्ध कर सुरक्षित तरीके से बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन करवा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बसंत पंचमी के अवसर पर अरेराज में भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। बसंत पंचमी के कारण अरेराज का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों ओर आस्था, श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का यह उत्साह देर शाम तक बने रहने की संभावना है। मोतिहारी जिले के प्रसिद्ध अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।देर रात करीब 12 बजे से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो सुबह तक जारी रहीं। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा सोमेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त अरेराज पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं। पदाधिकारी देर रात से ही मोर्चा संभाले हुए हैं
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा एवं व्यवस्था की है। अरेराज थाने की पुलिस सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी देर रात से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिसकर्मी भक्तों को कतारबद्ध कर सुरक्षित तरीके से बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन करवा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बसंत पंचमी के अवसर पर अरेराज में भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। बसंत पंचमी के कारण अरेराज का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों ओर आस्था, श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का यह उत्साह देर शाम तक बने रहने की संभावना है।


