भागलपुर में मकर संक्रांति पर बाजार में उमड़ी भीड़:खोया और गुड़ से बनी तिलकुट की डिमांड, दुकानदार बोले- इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है

भागलपुर में मकर संक्रांति पर बाजार में उमड़ी भीड़:खोया और गुड़ से बनी तिलकुट की डिमांड, दुकानदार बोले- इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है

भागलपुर में मकर संक्रांति पर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर शहर का प्रसिद्ध सुजागंज तिलकुट बाजार इन दिनों पूरी तरह गुलजार है। बुधवार को पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले मंगलवार को तिलकुट की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुजागंज में दुकानों पर गुड़, चीनी और खोया से बने तिलकुट की सबसे अधिक मांग है। पर्व को लेकर लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। सुबह से बाजार में चहल-पहल बनी हुई है। खोआ और गुड़ वाले तिलकुट की डिमांड दुकानदार दिलीप ने बताया कि भागलपुर का तिलकुट अपनी शुद्धता, स्वाद और पारंपरिक निर्माण विधि के कारण दूर-दराज के इलाकों में भी खास पहचान रखता है। वर्षों से चली आ रही पारंपरिक विधि से तैयार किया गया तिलकुट न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आए ग्राहकों को भी खूब भा रहा है। कई लोग इसे उपहार के रूप में भी खरीद रहे हैं। सौरभ कुमार यादव ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर बाजार में काफी भीड़ है। सुबह से ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। लोग खासकर खोया और गुड़ वाले तिलकुट की ज्यादा मांग कर रहे हैं। सुजागंज बाजार में रौनक वहीं, ग्राहकों का कहना है कि भागलपुर का तिलकुट स्वाद में अलग है। इसकी मिठास त्योहार की खुशी को और बढ़ा देती है। मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही सुजागंज बाजार में रौनक लौट आई है। तिलकुट की खुशबू और मिठास से पूरा बाजार सराबोर हो गया है और यह उत्सव का माहौल बना हुआ है। भागलपुर में मकर संक्रांति पर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर शहर का प्रसिद्ध सुजागंज तिलकुट बाजार इन दिनों पूरी तरह गुलजार है। बुधवार को पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले मंगलवार को तिलकुट की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुजागंज में दुकानों पर गुड़, चीनी और खोया से बने तिलकुट की सबसे अधिक मांग है। पर्व को लेकर लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। सुबह से बाजार में चहल-पहल बनी हुई है। खोआ और गुड़ वाले तिलकुट की डिमांड दुकानदार दिलीप ने बताया कि भागलपुर का तिलकुट अपनी शुद्धता, स्वाद और पारंपरिक निर्माण विधि के कारण दूर-दराज के इलाकों में भी खास पहचान रखता है। वर्षों से चली आ रही पारंपरिक विधि से तैयार किया गया तिलकुट न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आए ग्राहकों को भी खूब भा रहा है। कई लोग इसे उपहार के रूप में भी खरीद रहे हैं। सौरभ कुमार यादव ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर बाजार में काफी भीड़ है। सुबह से ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। लोग खासकर खोया और गुड़ वाले तिलकुट की ज्यादा मांग कर रहे हैं। सुजागंज बाजार में रौनक वहीं, ग्राहकों का कहना है कि भागलपुर का तिलकुट स्वाद में अलग है। इसकी मिठास त्योहार की खुशी को और बढ़ा देती है। मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही सुजागंज बाजार में रौनक लौट आई है। तिलकुट की खुशबू और मिठास से पूरा बाजार सराबोर हो गया है और यह उत्सव का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *