सिटी रिपोर्टर|चेवाड़ा रविवार को रामनवमी के अवसर पर चेवाड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने-अपने स्तर से शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए पानी व प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। शोभा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पूरे जोश में नजर आए युवा भगवा झंडों के साथ युवा जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे जोश में नजर आए। पूरे दिन चेवाड़ा का माहौल धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर रहा। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहें। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं ने तलवारबाजी और भाला फरसा संचालन का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने भी लाठी भांजने के करतब दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आकर्षक झांकी ने लोगों का मोहा मन शोभा यात्रा की शुरुआत नगर के गौशाला से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। जो बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर होकर बेलदारी, बिच बाजार होता हुआ अम्बेडकर चौक पर बजरंगबली पर आकर समाप्त हुआ। वहीं रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता, लव-कुश की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज, धार्मिक झंडे और बैनर लिए भक्ति भाव में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए। सिटी रिपोर्टर|चेवाड़ा रविवार को रामनवमी के अवसर पर चेवाड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने-अपने स्तर से शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए पानी व प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। शोभा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पूरे जोश में नजर आए युवा भगवा झंडों के साथ युवा जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे जोश में नजर आए। पूरे दिन चेवाड़ा का माहौल धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर रहा। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहें। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं ने तलवारबाजी और भाला फरसा संचालन का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने भी लाठी भांजने के करतब दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आकर्षक झांकी ने लोगों का मोहा मन शोभा यात्रा की शुरुआत नगर के गौशाला से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। जो बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर होकर बेलदारी, बिच बाजार होता हुआ अम्बेडकर चौक पर बजरंगबली पर आकर समाप्त हुआ। वहीं रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता, लव-कुश की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज, धार्मिक झंडे और बैनर लिए भक्ति भाव में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए।


