माघी पूर्णिमा पर पांचाल घाट पर उमड़ी भीड़:सुबह 3 बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान, अब तक करीब 30 हजार लोगों ने लगाई डुबकी

माघी पूर्णिमा पर पांचाल घाट पर उमड़ी भीड़:सुबह 3 बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान, अब तक करीब 30 हजार लोगों ने लगाई डुबकी

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक माह से चल रहे मेला रामनगरिया में रविवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान किया। सुबह 3 बजे से ही स्नान शुरू हो गया था और 10 बजे तक लगभग 30 हजार लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण कथा, यज्ञ और भंडारों का आयोजन किया। कई भक्तों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए और जोत जलाकर पुण्य अर्जित किया। मेला रामनगरिया में माघ माह से कल्पवास कर रहे विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं के साथ उनके परिजन, रिश्तेदार और साधु-संत भी माघी पूर्णिमा पर पहुंचे। उन्होंने गंगा में स्नान किया और मेले तथा झूलों का आनंद लिया। कई स्थानों पर कन्या भोज भी आयोजित किए गए। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे थे और स्नान के बाद वापस भी जा रहे थे। 8 तस्वीरें देखिए… भक्तों ने संतों से आशीर्वाद लिया। मेले में जगह-जगह यज्ञ और भंडारे आयोजित किए गए, जहाँ साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चा स्वामी के क्षेत्र में स्वामी शिव स्वरूप बच्चा बाबा ने शतचंडी महायज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन किया, जिसमें भक्तों ने भी आहुति डाली। मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बाजार क्षेत्र की निगरानी के लिए वॉच टावर बनाए गए थे, जहाँ से पुलिसकर्मी भीड़ पर नज़र रख रहे थे। प्रत्येक घाट पर पुलिस बल तैनात था और नावों से भी लगातार निगरानी की जा रही थी। दूरबीन का उपयोग कर भी सुरक्षाकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। शाहजहांपुर निवासी महिला का खो गया कुंडल शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मी अपने पति सुबोध के साथ गंगा स्नान करने आई थी। सुबह के समय गंगा में स्नान कर रही थी। इस दौरान कानों से उनका एक कुंडल निकल गया। पति की नजर कानों पर पड़ी कुंडल न होने पर उन्होंने पूछा। वही काफी देर गंगा में खोजबीन भी करते रहे लेकिन कुंडल का पता नहीं चला। मैनपुरी निवासी अमित गंगा स्नान करने आए थे इस दौरान उनकी जेब से किसी ने रुपए निकाल लिए। बताया करीब दो हजार रुपए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *