हांसी में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:ऑनलाइन बुकिंग करने में आ रही दिक्कत, एजेंसी संचालक बोले- LPG की कमी नहीं

हांसी में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:ऑनलाइन बुकिंग करने में आ रही दिक्कत, एजेंसी संचालक बोले- LPG की कमी नहीं

हांसी शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसके चलते शनिवार को शहर की कई गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, एजेंसी संचालकों ने गैस की किसी भी प्रकार की कमी से इनकार किया है। संचालकों ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से ना घबराने की अपील की है। प्रशासन भी गैस के स्टॉक और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रख रहा है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। शनिवार को शहीद गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे, जिससे वहां काफी भीड़ हो गई और कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ी। हनुमान गैस एजेंसी पर भी ग्राहकों की लंबी लाइनें देखी गईं, जबकि साजन गैस एजेंसी पर स्थिति सामान्य रही। गैस बुक करने में आ रही दिक्कत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गैस बुकिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को यह संदेश मिल रहा है कि उनकी पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं, और सिस्टम अगली बुकिंग के लिए बाद की तारीख दिखा रहा है। कुछ ग्राहकों का दावा है कि उन्होंने महीनों से सिलेंडर नहीं लिया है, फिर भी उन्हें यही समस्या आ रही है। इसके अतिरिक्त, कुछ उपभोक्ताओं को स्वचालित गैस डिलीवरी के संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गैस एजेंसी संचालकों ने इन समस्याओं को तकनीकी खराबी का परिणाम बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील गैस एजेंसी संचालकों ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उन्हें बुकिंग या डिलीवरी से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे सीधे गैस एजेंसी कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकतानुसार ही गैस बुक करने का आग्रह किया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *