नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत इचुआ करना पंचायत के पकरिया गांव में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का धान जलकर राख हो गया। यह घटना भूषण यादव के संयुक्त खलिहान में हुई।
खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हवा के तेज झोंकों से भड़का आग आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, पछुआ हवा के तेज झोंकों ने आग को और भड़का दिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पीड़ितों के अनुसार, खलिहान में भारी मात्रा में धान का स्टॉक जमा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। लाखों रुपए की उपज जलकर राख इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये की उपज जलकर राख हो गई है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नारदीगंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस बड़े आर्थिक नुकसान से उबर सकें। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत इचुआ करना पंचायत के पकरिया गांव में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का धान जलकर राख हो गया। यह घटना भूषण यादव के संयुक्त खलिहान में हुई।
खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हवा के तेज झोंकों से भड़का आग आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, पछुआ हवा के तेज झोंकों ने आग को और भड़का दिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पीड़ितों के अनुसार, खलिहान में भारी मात्रा में धान का स्टॉक जमा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। लाखों रुपए की उपज जलकर राख इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये की उपज जलकर राख हो गई है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नारदीगंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस बड़े आर्थिक नुकसान से उबर सकें।