रोहतक में खरपतवार की दवाई डालने से फसल नष्ट:5 एकड़ में गेहूं की सुखी फसल, 2 दिन पहले किसान के बेटे की हुई मौत

रोहतक में खरपतवार की दवाई डालने से फसल नष्ट:5 एकड़ में गेहूं की सुखी फसल, 2 दिन पहले किसान के बेटे की हुई मौत

रोहतक के गांव खिड़वाली में एक किसान की 5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल खरपतवार की दवाई डालने के बाद 100 प्रतिशत नष्ट हो गई। खेत में खड़ी फसल अपने आप सुख गई। वहीं, किसान के परिवार पर दोहरी मार पड़ी, क्योंकि दो दिन पहले ही उसके बेटे की मौत भी एक हादसे में हो गई। गांव खिड़वाली के किसान जगदीश ने बताया कि उसने चिड़ी रोड की तरफ सवा 5 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की थी। फसल ठीक थी, जिसमें उगे खरपतावार को नष्ट करने के लिए दवाई का छिड़काव किया था। लेकिन दवाई का छिड़काव करने के बाद उसकी खेत में खड़ी फसल पूरी तरह से सुख कर नष्ट हो गई। ठेके पर लेकर उगाई थी फसल
जगदीश ने बताया कि उसने जमीन ठेके पर ले रखी थी और फसल नष्ट होने के कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खेती पर ही उसका परिवार निर्भर करता है, लेकिन अब फसल ही नहीं रही तो परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया, क्योंकि ठेकेदार के पैसे भी देने पड़ेंगे। 2 दिन पहले ही सड़क हादसे में किसान के बेटे की हुई मौत
गांव खिड़वाली के किसान के बेटे की दो दिन पहले गोहाना में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार अभी फसल नष्ट होने की चिंता में था कि बेटे की मौत ने किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन व दवाई कंपनी से नुकसान की भरपाई करने की मांग
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रीत सिंह ने किसान की बर्बाद हुई फसल का निरीक्षण किया और 100 प्रतिशत नुकसान की भरपाई करने के लिए जिला प्रशासन व दवाई कंपनी से मांग की। साथ ही इस मामले में किसान सभा जल्द कृषि विभाग के अधिकारियों से भी मिलकर मांग रखेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *