Cristiano Jr की Dating की खबरें निकलीं Fake News, पिता Ronaldo की तरह Football पर है पूरा फोकस

Cristiano Jr की Dating की खबरें निकलीं Fake News, पिता Ronaldo की तरह Football पर है पूरा फोकस

सोशल मीडिया पर इन दिनों फुटबॉल स्टार के बेटे को लेकर एक अजीब सा दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर को लेकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वह एक 27 वर्षीय ब्राज़ीलियन मॉडल को डेट कर रहे हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार, यह दावा कुछ तस्वीरों के आधार पर किया गया, जो इंटरनेट पर सामने आईं। इन तस्वीरों को जोड़कर सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपनी-अपनी कहानियां बना लीं और यह बात तेजी से फैल गई कि दोनों की मुलाकात दुबई में हुई और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।हालांकि, बता दें कि क्रिस्टियानो जूनियर अभी केवल 15 साल के हैं, ऐसे में इस तरह की खबरें न केवल असंभव लगती हैं बल्कि पूरी तरह से अनुचित भी मानी जा रही हैं। परिवार से जुड़े लोगों और पहले दिए गए इंटरव्यू में भी उन्होंने साफ किया है कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे।गौरतलब है कि जॉर्जिना रोड्रिगेज के शो ‘आई एम जॉर्जिना’ में भी इस विषय पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत सामने आई थी। एक एपिसोड में जॉर्जिना और उनकी बहन ने उनसे एक लड़की के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने साफ कहा था कि वह सिर्फ एक दोस्त थी और अब बातचीत भी नहीं होती।इससे पहले भी कुछ फैंस ने उनका नाम डेल्फ़िना सुआरेज़ के साथ जोड़ा था, जो कि लुइस सॉरेज़ की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान होने के कारण ऐसी बातें सामने आईं, लेकिन उनमें भी कोई सच्चाई नहीं पाई गई।मौजूदा समय में क्रिस्टियानो जूनियर का ध्यान पूरी तरह अपने खेल और परिवार पर है। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों को देखें तो साफ होता है कि वह अपने पिता की तरह फुटबॉल में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसी दिशा में मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में 27 वर्षीय मॉडल के साथ रिश्ते की खबर पूरी तरह से अफवाह और बेबुनियाद साबित होती हैं। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों फुटबॉल स्टार के बेटे को लेकर एक अजीब सा दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर को लेकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वह एक 27 वर्षीय ब्राज़ीलियन मॉडल को डेट कर रहे हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह दावा कुछ तस्वीरों के आधार पर किया गया, जो इंटरनेट पर सामने आईं। इन तस्वीरों को जोड़कर सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपनी-अपनी कहानियां बना लीं और यह बात तेजी से फैल गई कि दोनों की मुलाकात दुबई में हुई और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।
हालांकि, बता दें कि क्रिस्टियानो जूनियर अभी केवल 15 साल के हैं, ऐसे में इस तरह की खबरें न केवल असंभव लगती हैं बल्कि पूरी तरह से अनुचित भी मानी जा रही हैं। परिवार से जुड़े लोगों और पहले दिए गए इंटरव्यू में भी उन्होंने साफ किया है कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे।
गौरतलब है कि जॉर्जिना रोड्रिगेज के शो ‘आई एम जॉर्जिना’ में भी इस विषय पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत सामने आई थी। एक एपिसोड में जॉर्जिना और उनकी बहन ने उनसे एक लड़की के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने साफ कहा था कि वह सिर्फ एक दोस्त थी और अब बातचीत भी नहीं होती।
इससे पहले भी कुछ फैंस ने उनका नाम डेल्फ़िना सुआरेज़ के साथ जोड़ा था, जो कि लुइस सॉरेज़ की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान होने के कारण ऐसी बातें सामने आईं, लेकिन उनमें भी कोई सच्चाई नहीं पाई गई।
मौजूदा समय में क्रिस्टियानो जूनियर का ध्यान पूरी तरह अपने खेल और परिवार पर है। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों को देखें तो साफ होता है कि वह अपने पिता की तरह फुटबॉल में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसी दिशा में मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में 27 वर्षीय मॉडल के साथ रिश्ते की खबर पूरी तरह से अफवाह और बेबुनियाद साबित होती हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *