दरभंगा में रेल थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक मोबाइल, चाकू, लोहे का फाइटर और कैश बरामद हुआ है। म्यूजियम गुमटी से दोनार गुमटी के बीच पोल संख्या 36/30 के पास से गिरफ्तारी हुई है। पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पोल के पास बैठा हुआ है। मामला संदिग्ध है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वो भागने लगा, लेकिन खदेड़कर जवानों ने उसे पकड़ लिया। जिसकी पहचान कबीरचक वार्ड संख्या-04 निवासी अभिषेक निराला(20) के तौर पर हुई है। केस दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में रेल थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में रेल थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक मोबाइल, चाकू, लोहे का फाइटर और कैश बरामद हुआ है। म्यूजियम गुमटी से दोनार गुमटी के बीच पोल संख्या 36/30 के पास से गिरफ्तारी हुई है। पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पोल के पास बैठा हुआ है। मामला संदिग्ध है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वो भागने लगा, लेकिन खदेड़कर जवानों ने उसे पकड़ लिया। जिसकी पहचान कबीरचक वार्ड संख्या-04 निवासी अभिषेक निराला(20) के तौर पर हुई है। केस दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में रेल थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


