कुरुक्षेत्र में पिस्टल के साथ बदमाश अरेस्ट:कुरुक्षेत्र वारदात करने आया, पानीपत का रहने वाला, STF करनाल की कार्रवाई

कुरुक्षेत्र में पिस्टल के साथ बदमाश अरेस्ट:कुरुक्षेत्र वारदात करने आया, पानीपत का रहने वाला, STF करनाल की कार्रवाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) करनाल ने जीटी रोड पर एक बदमाश को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। टीम ने पिस्टल से 4 कारतूस भी बरामद किए। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस रामदिया उर्फ पुच्ची निवासी उरलाना कलां जिला पानीपत का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। STF यूनिट करनाल के PSI बलवान के मुताबिक, वे अपनी टीम के साथ जीटी रोड के सर्विस लेन पर झिरबड़ी गांव के पास एक मुकदमे के आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी टीम को गुप्तचर से सूचना मिली कि रामदिया उर्फ पुच्ची अवैध हथियारों के साथ टी-पॉइंट उमरी के पास घूम रहा है। भागने की कोशिश की सूचना मिलते ही उन्होंने टीम को अलर्ट किया और मौके पर पहुंचे। उमरी पहुंचते ही ब्राउन ट्रैक सूट पहने युवक पुलिस गाड़ी देखते ही भागने लगा।टीम ने उसे काबू कर किया और भागने का कारण पूछा, लेकिन युवक को संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया तलाशी में मिली पिस्टल उसकी तलाशी ली गई, तो ट्रैक सूट की पैंट की दाहिनी जेब से 32 बोर की देसी पिस्टल निकली। मैगजीन से 4 जिंदा राउंड भी मिले। रामदिया के पास इसका कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। रामदिया पर थाना सदर थानेसर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *