Crime News: दिल पर चाकू गोदकर बॉयफ्रेंड की हत्या, ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम

Crime News: दिल पर चाकू गोदकर बॉयफ्रेंड की हत्या, ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम

Crime News: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती एक दर्दनाक हत्या में बदल गई। प्रेम संबंधों में आई दरार से नाराज एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा मोबाइल पर ब्लॉक किए जाने से आहत युवती मंगलवार सुबह चाकू लेकर उससे मिलने पहुंची थी। विवाद के दौरान उसने युवक के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Crime News: बातचीत में हो गया प्यार

मृतक की पहचान मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के रूप में हुई है। वह सिविल लाइन इलाके के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान में किराए से रहकर उसलापुर के एक होटल में काम करता था। कुछ माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला की रहने वाली रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए।

फिर रिश्तों में आई खटास

पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए थे। युवती युवक से बेहद लगाव रखती थी। लेकिन दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। इसी दौरान युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह नाराज हो गई।

मंगलवार सुबह युवती युवक के किराए के मकान पहुंची और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही उसने युवक से मोबाइल दिखाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। युवती पहले से ही हाथ में चाकू लेकर आई थी। पुलिस का मानना है कि उसे शक था कि युवक उससे दूरी बनाकर किसी अन्य युवती से संपर्क में है।

अस्पताल से पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विवाद बढ़ने पर युवती ने गुस्से में युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *