Crime News: आपसी विवाद में पिता ने बेटे को मारा चाकू, हालत गंभीर

Crime News: आपसी विवाद में पिता ने बेटे को मारा चाकू, हालत गंभीर

Crime News: रामनगर इलाके में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चाकू मार दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी संतोष साहू अपनी पत्नी और बेटे से पिछले कई सालों से अलग रह रहा है। रविवार की रात उसका बेटा पवन साहू घर पहुंचा। उसने कहा कि वह भी उनके साथ रहेगा।

इसी बात को लेकर संतोष का अपने बेटे पवन से झगड़ा हो गया। गुस्से में संतोष ने चाकू से पवन पर हमला कर दिया। पवन बुरी तरह घायल हो गया। शोरशराब सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बीचबचाव किया। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *