Crime News: रेलवे ट्रैक में मिली 8वीं क्लास की छात्रा की लाश, मामा के घर गई थी धूमने

Crime News: रेलवे ट्रैक में मिली 8वीं क्लास की छात्रा की लाश, मामा के घर गई थी धूमने

Crime News: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला गांव की रहने वाली 14 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची दो दिनों से लापता थी वहीं आज मासूम का शव ​​बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर लावारिश हालत में मिला। संदिग्ध लाश की शिनाख्त पुलिस ने देविका वर्मा के रूप में की है। इधर मासूम के मौत की खबर पाकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Crime News: लोगों में भारी आक्रोश

घटना के बाद चिचोला गांव के लोगों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार देविका वर्मा 28 मार्च की रात पिपरिया स्थित अपने मामा के घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 29 मार्च को ही बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था।

8वीं क्लास की छात्रा

31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि बरामद शव देविका वर्मा का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि देविका कक्षा 8वीं की छात्रा थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उसकी माता आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में काम करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन वे अपनी बेटी की पढ़ाई को लेकर गंभीर और सजग थे।

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते खोजबीन तेज की जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी संभावित पहलुओं-जैसे आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश-की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अपराध से जुड़ी और भी हैं खबरें

Crime News: बीच सड़क प्यार का The-End, बदमाशों ने लड़की के गर्दन पर चलाया चाकू, लिखकर बताई आरोपियों के नाम

  • शहर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात हो गई। 5 बदमाशों ने नाबालिग लड़की के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता लड़की बोल नहीं पा रही…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *