क्रिकेटर शेन-वॉर्न के परिवार को मिल सकते हैं 460 करोड़:करीब 20 साल पहले लिए फैसले से फायदा, राजस्थान रॉयल्स को 2008 में IPL जितवाया था

क्रिकेटर शेन-वॉर्न के परिवार को मिल सकते हैं 460 करोड़:करीब 20 साल पहले लिए फैसले से फायदा, राजस्थान रॉयल्स को 2008 में IPL जितवाया था

राजस्थान रॉयल्स से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को 450 से 460 करोड़ रुपए मिल सकते है। यह फायदा वॉर्न के उस फैसले की वजह से हो सकता है, जो उन्होंने करीब 20 साल पहले टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते समय लिया था। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने स्पिनर शेन वार्न को टीम का कप्तान बनाया था। उस समय उन्हें सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट संचालन से जुड़े कई फैसलों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसी दौरान वॉर्न ने अपनी सैलरी के साथ फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। 4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। डील से शेन वॉर्न के परिवार को होगा बड़ा फायदा राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते के तहत वॉर्न को हर सीजन खेलने के बदले करीब 6.57 लाख डॉलर की सैलरी के साथ 0.75 प्रतिशत टीम की हिस्सेदारी दी गई। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए चार सीजन तक खेला, जिसके बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, अब जब राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 अरब डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, तो इस डील के बाद फ्रेंचाइजी की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। इसी के साथ वॉर्न की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत भी करीब 460 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है, जो अब उनके परिवार को मिलेगी। परिवार को मिल सकता है शेयर बेचने का मौका बता दें कि वॉर्न सिर्फ एक बेहतरीन स्पिनर ही नहीं बल्कि, एक शानदार कप्तान भी थे। उन्होंने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए चार सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे यादगार सीजन 2008 रहा, जब उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिलचस्प रही है। साल 2008 में इस फ्रेंचाइजी को मनोज बदाले की अगुवाई वाले निवेश समूह ने लगभग 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अब करीब 2 दशक बाद इसकी वैल्यू कई गुना बढ़कर 1.63 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, वॉर्न के परिवार को अपने शेयर बेचने का मौका आईपीएल 2026 सीजन के बाद मिल सकता है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी जरूरी होगी।
——— राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए.. राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। पढ़ें पूरी खबर 2. वॉर्न ने पहले ही IPL में राजस्थान को बनाया रॉयल्स:फंडा बताया- 2 घंटे प्रैक्टिस करो, लेकिन ऐसी करो जैसे 7 घंटे की हो; क्वालिटी पर करते थे यकीन ‘जीत को सिर पर नहीं चढ़ाओ, हार पर ज्यादा निराश भी न हो’ ऐसा कहने वाला स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *