क्रिकेटर च कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने X हेंडल पर पोस्ट करते हुए नई पार्टी की घोषणा की है। नवजोत कौर सिद्धू ने एक फोटो पोस्ट की है जिसके बैकग्राउंड में नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी लिखा गया है। वहीं उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बहुप्रतीक्षित घोषणा। उसमें उन्होंने लिखा है कि हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प का काम किया है। जिसमें हमने वर्तमान राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन मानकों का गहराई से अध्ययन और मूल्यांकन किया है। हम केवल अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वही देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा रखते हैं। डॉ नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देर रात अपलोड की है। उनकी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पार्टी की घोषणा करते वक्त उनके साथ उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी नहीं हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी की घोषणा के लिए की गई पोस्ट में क्या लिखा, जानिए.. भाजपा में जाने के लगाए जा रहे थे कयास डॉ नवजोत कौर ने जब कांग्रेस में सीएम की कुर्सी 500 करोड़ में बिकने वाला आरोप लगाया तो उसके बाद पंजाब की राजनीति में उथल पुथल मच गया। कांग्रेस के स्थानीय नेता से लेकर हाईकमान तक सब विपक्ष के निशाने पर आ गए। उसके बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए नवजोत कौर को शोकॉज नोटिस जारी किया। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती उससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर ने मोदी सरकार की तारीफ करनी शुरू की तो कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा में शामिल होंगी। लेकिन देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पार्टी लॉन्च करके उन्होंने सभी को हैरत में डाल दिया।


