भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ ‘द सेंट्रम होटल’ पहुंच गए हैं। दोनों पर फूलों की बारिश की गई। क्रिकेटर रविंद्र जेडजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ आ गए हैं। रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन की तैयारियों और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव


