बांके बिहारी की शरण में पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पत्नी के साथ किए दर्शन,शादी के बाद आए पहली बार वृंदावन

बांके बिहारी की शरण में पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पत्नी के साथ किए दर्शन,शादी के बाद आए पहली बार वृंदावन

वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद क्रिकेटर कुलदीप यादव भगवान बांके बिहारी की शरण में पहुंचे। पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे कुलदीप इस दौरान भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कुलदीप ने पत्नी के साथ बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र लगाकर सेवा की। कुलदीप शादी करने के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे थे। भगवान को अर्पित किया 56 भोग मंसूरी में 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार की देर शाम अचानक बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी वंशिका के साथ भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान को 56 भोग अर्पित किए। देहरी पर लगाया इत्र दर्शन करने पहुंचे कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका को मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी,नितिन सांवरिया ने पूजा अर्चना कराई। नितिन सांवरिया ने उनको इत्र दिया जिससे कुलदीप और वंशिका ने बांके बिहारी जी की देहरी पर लगाया। इसके बाद पुजारी ने उनको भगवान की प्रसादी माला भेंट की। इत्र लगाने के बाद कुलदीप और वंशिका भगवान बांके बिहारी जी को हाथ जोड़कर निहारते रहे। प्रसादी चुनरी और प्रसाद किया भेंट दर्शन करने के बाद कुलदीप और उनकी पत्नी को मंदिर के सेवायत ने भगवान की प्रसादी चुनरी और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उनको मोर पंख लगी बांसुरी भेंट की। गर्भ गृह के पास चंदन कोठरी पर पहुंचे कुलदीप और वंशिका को लवेश गोस्वामी ने भगवान की प्रसादी माला पहनाई। एक घंटे रहे मंदिर में कुलदीप और वंशिका करीब एक घंटे तक बांके बिहारी मंदिर में रहे। इस दौरान उनके सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया वह बेहद गोपनीय तरीके से आए थे। किसी को सूचना देने के लिए मना किया था। कुलदीप पहले भी बांके बिहारी आते रहे हैं वह बांके बिहारी के अनन्य भक्त हैं लेकिन पहली बार शादी करने के बाद मंगलवार शाम को आए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *