अंबिकापुर। आईपीएल की तर्ज पर अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में एसीएल (अंबिकापुर चैंपियंस लीग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए खिलाडिय़ों का ऑक्शन 11 जनवरी को स्थानीय माखन विहार में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता (Cricket news) में हिस्सा लेने 171 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें सिर्फ अंबिकापुर शहर के ही खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जाएगी। इसकी विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार 111 रुपए नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 55 हजार 555 रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
एसीएल सीजन-1 का रोमांच अगले माह अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगीं। इसके लिए 10 टीमों के ऑनर सोमवार को खिलाडिय़ों की खरीदारी (Cricket news) करेंगे। नीलामी प्रक्रिया में ऑनर व मेंटोर ही शामिल होंगे। खिलाडिय़ों की नीलामी प्वाइंट्स के आधार पर होगी।
आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता लीग के आधार पर होगी। सभी टीम ऑनर्स को कम से कम 15 खिलाडिय़ों को खरीदना होगा। हर टीम को 40 प्लस उम्र के 2 खिलाडिय़ों को खरीदना तथा इनमें से एक प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में खेलाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता लाइव (Cricket news) होगी तथा इसे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े लाइव स्ट्रीमिंग चैनल द्वारा दिखाया जाएगा।
Cricket news: खिलाडिय़ों के लिए शानदार पुरस्कार
प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के लिए शानदार पुरस्कार (Cricket news) राशि की घोषणा की गई है। इसमें मैन ऑफ द सीरिज को एलईडी टीवी, बेस्ट बैट्समैन को फ्रिज, बेस्ट बॉलर को शूज, बेस्ट फिल्डर, 5 विकेट व शतक लगाने वाले खिलाड़ी को 5100-5100 रुपए, बेस्ट कैच व बेस्ट रन आउट को 2100-2100 तथा एमरजिंग प्लेयर को 3100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा हर बोल्ड पर बॉलर को 100 रुपए तथा हर छक्के पर बैट्समैन को 50 रुपए प्रदान किए जाएंगे।


