दरभंगा में प्रशासन-पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच:पत्रकार की टीम ने हासिल की जीत, 6 छक्के-4 चौकों के साथ हराया

दरभंगा में प्रशासन-पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच:पत्रकार की टीम ने हासिल की जीत, 6 छक्के-4 चौकों के साथ हराया

दरभंगा के +2 राम जुलम उच्च विद्यालय केवटी- बनवारी परिसर स्थित खेल मैदान में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में प्रशासन एकादश की ओर से जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल हुए, जबकि पत्रकार एकादश की टीम में पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने भी भाग लिया। टॉस के दौरान प्रशासन एकादश के कप्तान बीडीओ चंद्र मोहन पासवान और पत्रकार एकादश के कप्तान सैफुल इस्लाम आमने-सामने रहे। प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में प्रशासन एकादश ने कप्तान बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के 15 रन, उपकप्तान सीओ भाष्कर कुमार मंडल के 22 रन और मुन्ना कुमार की आक्रामक पारी (40 रन) की बदौलत कुल 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रौशन मिश्रा ने 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 60 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा सुमन कुमार ने 18 रन और विक्की गुप्ता ने 16 रन का योगदान दिया। पत्रकार एकादश ने 11 ओवर 4 गेंद में 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।दैनिक भास्कर डिजिटल के जिला संवाददाता राजन कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया। मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली में की जा रही लाइव कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। दरभंगा के +2 राम जुलम उच्च विद्यालय केवटी- बनवारी परिसर स्थित खेल मैदान में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में प्रशासन एकादश की ओर से जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल हुए, जबकि पत्रकार एकादश की टीम में पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने भी भाग लिया। टॉस के दौरान प्रशासन एकादश के कप्तान बीडीओ चंद्र मोहन पासवान और पत्रकार एकादश के कप्तान सैफुल इस्लाम आमने-सामने रहे। प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में प्रशासन एकादश ने कप्तान बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के 15 रन, उपकप्तान सीओ भाष्कर कुमार मंडल के 22 रन और मुन्ना कुमार की आक्रामक पारी (40 रन) की बदौलत कुल 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रौशन मिश्रा ने 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 60 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा सुमन कुमार ने 18 रन और विक्की गुप्ता ने 16 रन का योगदान दिया। पत्रकार एकादश ने 11 ओवर 4 गेंद में 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।दैनिक भास्कर डिजिटल के जिला संवाददाता राजन कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया। मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली में की जा रही लाइव कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *