राजसमंद में उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नई पहल की जा रही है। मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर की ओर से 1 अप्रैल 2026 से एमपीएमएससी क्रिकेट अकादमी शुरू होगी। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जाएगा। हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस अकादमी में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां तकनीकी कौशल के साथ फिटनेस, मानसिक मजबूती और मैच प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। महिला खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन अकादमी महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी पहल कर रही है। महिला खिलाड़ियों को कोचिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक युवतियां इस खेल से जुड़ सकें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिलेगा एडमिशन अकादमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक खिलाड़ी www.mpmsc.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अनुभवी कोचिंग स्टाफ देगा प्रशिक्षण अकादमी में अनुभवी कोचिंग टीम खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेगी। पूर्व रणजी खिलाड़ी और बीसीसीआई लेवल-1 कोच चंद्रपाल सिंह हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं रजत छापरवाल बल्लेबाजी कोच के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा जितेंद्र सैनी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और फास्ट बॉलिंग स्पेशलिस्ट के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन पर काम करेंगे।


