सिरफिरे युवक ने यादवों को गालियां दीं, फिर मांफी मांगी:चाकू लहराते धमकी दी पूरे समाज को खत्म कर दूंगा, प्रयागराज में वायरल हो रहा वीडियो

सिरफिरे युवक ने यादवों को गालियां दीं, फिर मांफी मांगी:चाकू लहराते धमकी दी पूरे समाज को खत्म कर दूंगा, प्रयागराज में वायरल हो रहा वीडियो

प्रयागराज का एक वीडियो साेशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक नशे में धुत होकर पूरे यादव समाज (अहीर) पर भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहा है। वीडियो रिकार्ड करते वक्त वह हाथ में चाकू लिए है। चाकू लहरा लहरा कर धमकी दे रहा है। गालियां दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों ने इसे x पर शेयर कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। वीडियो प्रयागराज पुलिस के साथ ही यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग कर कार्रवाई की मांग की गई। इस सिरफिरे युवक का नाम संजय शुक्ला बताया जा रहा है। वह प्रतापपुर कला थाना फूलपुर का रहने वाला है। वीडियो में वह बोल रहा है कि प्रतापपुर सेंवरी में सबको ठीक कर देगा। 2026 में सबकी बारी आएगी। हालांकि वीडियो वायरल होने और पुलिस अफसरों को टैग करने का मामला सामने आने के बाद युवक ने एक और वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह गिड़गिड़ाता और माफी मांगता नजर आ रहा है। बोल रहा कि दारू के नशे में बहुत गलत काम हो गया। गलती हो गई। माफ कर दें। लोगों में गुस्सा, पुलिस एक्शन में आई जाति विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी मामले में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। असल में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। मामले को लेकर यादव समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। रंग बहादुर, सुभाष यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार और भीम यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग फूलपुर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद फूलपुर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फूलपुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *