बेतिया| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पश्चिम चंपारण जिला परिषद की रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल चौरसिया और मुन्ना शुक्ल ने की। संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निर्देश दिया गया कि सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया हर हाल में 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाए, इसके बाद किसी भी अंचल से नवीकरण स्वीकार नहीं होगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी सदस्य सुबह 11 बजे तक बेतिया पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 18 अप्रैल को खेत मजदूर यूनियन की बैठक बलिराम भवन में होगी, जिसमें प्रत्येक अंचल से दो प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। बेतिया| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पश्चिम चंपारण जिला परिषद की रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल चौरसिया और मुन्ना शुक्ल ने की। संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निर्देश दिया गया कि सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया हर हाल में 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाए, इसके बाद किसी भी अंचल से नवीकरण स्वीकार नहीं होगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी सदस्य सुबह 11 बजे तक बेतिया पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 18 अप्रैल को खेत मजदूर यूनियन की बैठक बलिराम भवन में होगी, जिसमें प्रत्येक अंचल से दो प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।


