कोंच में बाइक सवार से गाय टकराई, दो घायल:युवक का हाथ टूटा, बेहतर इलाज के मगध अस्पताल रेफर

कोंच में बाइक सवार से गाय टकराई, दो घायल:युवक का हाथ टूटा, बेहतर इलाज के मगध अस्पताल रेफर

गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच थाना क्षेत्र के माना विगहा के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब गया की ओर से लौट रहे एक बाइक सवार की सामने से गुजर रही गाय से आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोह प्रखंड के सहदानी गांव निवासी सुनील यादव और अमारी गांव निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना में सुनील यादव का दाहिना हाथ टूट गया है। वहीं, कुसुम देवी के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टरों ने ब्लड क्लॉट की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, घायल सुनील यादव गोह में कपड़े की दुकान चलाते हैं। गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच थाना क्षेत्र के माना विगहा के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब गया की ओर से लौट रहे एक बाइक सवार की सामने से गुजर रही गाय से आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोह प्रखंड के सहदानी गांव निवासी सुनील यादव और अमारी गांव निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना में सुनील यादव का दाहिना हाथ टूट गया है। वहीं, कुसुम देवी के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टरों ने ब्लड क्लॉट की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, घायल सुनील यादव गोह में कपड़े की दुकान चलाते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *