Covid 19 New Variant Cicada Update : कोविड 19 का नया वैरिएंट सिकाडा (Covid 19 New Variant BA 3.2) तेजी से फैल रहा है। सीडीसी (CDC) की जानकारी के मुताबकि, ये सबसे अधिक अमेरिका के करीब 25 राज्यों में फैला है। इसके अलावा 20 से अधिक देशों में पसरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसको लेकर जांच कर रहा है। अब डॉ. राजीव जयदेवन (भारत कोविड टास्क फोर्स के को-चेयरमैन) ने भी इसको लेकर अपडेट दिया है। समझिए कि ये भारत के लिए खतरा है या नहीं।
सीडीसी (CDC) के अनुसार, अमेरिका में ये नया कोरोना वैरिएंट नाली के पानी में पाया गया। इसके फैलने की एक बड़ी वजह बताई जा रही है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, डॉ. जयदेवन ने कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कहा है कि नए वैरिएंट का बहुत अधिक प्रभाव नहीं दिख रहा है। ये इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। क्योंकि, इसके पहले वाले वायरस के लिए शरीर का इम्यून सिस्टम तैयार है।
उन्होंने ये भी साफ तौर पर कहा है कि जिन देशों में ये पाया गया है वहां के हाल देखिए। डरने वाली कोई स्थिति नजर नहीं आ रही है। इसलिए, इस नए वैरिएंट को लेकर बहुत अधिक पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
क्या मास्क पहनने की है आवश्यकता? (Mask for Covid 19 New Variant)
दक्षिण अफ्रीका यहां पर ये पहली बार 2024 में पाया गया। सबसे अधिक यूएस में फैला है। लेकिन, स्थिति गंभीर नहीं है। ना ही लॉकडाउन और मास्क को लेकर कोई गाइडलाइन (खबर लिखे जाने तक) जारी की गई।
इसको लेकर भारत के डॉक्टरों व अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि आप केवल कोरोना वायरस ही नहीं, अन्य वायरस से बचने के लिए मास्क पहन सकते हैं। ये एक हेल्दी विकल्प है। लेकिन, नए कोरोना से ना डरें।
नीचे सिकाडा वैरिएंट से प्रभावित देशों के नाम
| देश/क्षेत्र | स्थिति | मुख्य जानकारी |
|---|---|---|
| दक्षिण अफ्रीका | प्रथम पहचान | नवंबर 2024 में सबसे पहले यहीं से केस मिला था। |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | व्यापक उपस्थिति | अब तक अमेरिका के 25 से अधिक राज्यों में इसके मामले मिल चुके हैं। |
| जर्मनी, डेनमार्क, नीदरलैंड्स | उच्च प्रसार | यूरोप के इन देशों में संक्रमण की दर 30% तक पहुंच चुकी है। |
| मोजाम्बिक, केन्या | प्रारंभिक मामले | अफ्रीकी महाद्वीप के इन देशों में भी इसके मामले रिपोर्ट हुए हैं। |
| फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम | निगरानी में | यूरोपीय देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। |
| जापान | एशियाई उपस्थिति | जापान से लौटने वाले यात्रियों में भी इसकी पुष्टि हुई है। |
| भारत | प्रारंभिक निगरानी | भारत में भी स्वास्थ्य अधिकारी इस वैरिएंट पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। |
बता दें, कोरोना वायरस का नया वैरिएंट BA.3.2, जिसे वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने अचानक बाहर निकलने के कारण ‘सिकाडा’ (Cicada) नाम दिया है। यह वैरिएंट 2024 के अंत में पहली बार दिखने के बाद लंबे समय तक दबा रहा और अब अचानक दोबारा उभर आया। ठीक उसी तरह जैसे सिकाडा कीट सालों तक जमीन के नीचे रहकर अचानक बाहर आते हैं।


