समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशों पट्टी गांव में आज चचेरे भाइयों ने बाप-बेटी को डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। दोनों को उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बाप बेटी को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी गांव के दिलीप सहनी और उनकी बेटी शोभा कुमारी है। घटना के संबंध में पीड़ित दिलीप सहनी ने कहा है कि उन्हें बाल बच्चा नहीं है। उनका देखरेख उनकी बेटी शोभा करती है। उनके चचेरे भाई संजीव सहनी उनकी जमीन में बांस गाड़ रहे थे। जब वह उन्हें मना करने गए कि यह उनकी जमीन है। वह यहां पर क्यों बांस गाड़ रहे हैं। इसी बात पर संजीव सहनी और उनके लोगों की ओर से डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। उनके चीखने चिल्लाने पर जब उनकी बेटी शोभा कुमारी उन्हें बचाने के लिए पहुंची, तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती हल्ला होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जुटे लोगों ने जख्मी बाप बेटी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से जख्मी के अस्पताल पहुंचाने की सूचना पुलिस को भी दी गई है। दिलीप सहनी का आरोप है कि उनके पाटीदार उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि रामपुर केशों पट्टी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को पीड़ित का बयान लेने के लिए भेजा गया है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशों पट्टी गांव में आज चचेरे भाइयों ने बाप-बेटी को डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। दोनों को उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बाप बेटी को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी गांव के दिलीप सहनी और उनकी बेटी शोभा कुमारी है। घटना के संबंध में पीड़ित दिलीप सहनी ने कहा है कि उन्हें बाल बच्चा नहीं है। उनका देखरेख उनकी बेटी शोभा करती है। उनके चचेरे भाई संजीव सहनी उनकी जमीन में बांस गाड़ रहे थे। जब वह उन्हें मना करने गए कि यह उनकी जमीन है। वह यहां पर क्यों बांस गाड़ रहे हैं। इसी बात पर संजीव सहनी और उनके लोगों की ओर से डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। उनके चीखने चिल्लाने पर जब उनकी बेटी शोभा कुमारी उन्हें बचाने के लिए पहुंची, तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती हल्ला होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जुटे लोगों ने जख्मी बाप बेटी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से जख्मी के अस्पताल पहुंचाने की सूचना पुलिस को भी दी गई है। दिलीप सहनी का आरोप है कि उनके पाटीदार उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि रामपुर केशों पट्टी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को पीड़ित का बयान लेने के लिए भेजा गया है।


