डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:मैनपुरी के किशनी में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:मैनपुरी के किशनी में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। गांव डांडेहार के सामने एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक दंपति की पहचान इटावा के भरथना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय ध्रुव चौहान और उनकी पत्नी संतोषी के रूप में हुई है। वे अपनी बहन के घर अलीगंज, एटा जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क जाम कर दी और एक अन्य डंपर को रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, जिस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाने में सफल रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *