मुंगेर में दो पक्षों में मारपीट, दंपती जख्मी:एक कट्ठा जमीन के लिए पाटीदार ने किया हमला; ईंट रखने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा

मुंगेर में दो पक्षों में मारपीट, दंपती जख्मी:एक कट्ठा जमीन के लिए पाटीदार ने किया हमला; ईंट रखने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा

मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव गांव में गुरुवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रम पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। उन्हें पहले तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल विक्रम पासवान ने बताया कि गांव में पिछले लगभग आठ महीने से एक कट्ठा जमीन को लेकर परिवार के कुछ सदस्यों से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम उसी जमीन पर ईंट रखने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया विक्रम के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उनके चाचा कहनाई पासवान, चटन पासवान, सौपाल पासवान और खुशबू देवी सहित अन्य परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में विक्रम और उनकी पत्नी शीला देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत तारापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन देने की तैयारी की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव गांव में गुरुवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रम पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। उन्हें पहले तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल विक्रम पासवान ने बताया कि गांव में पिछले लगभग आठ महीने से एक कट्ठा जमीन को लेकर परिवार के कुछ सदस्यों से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम उसी जमीन पर ईंट रखने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया विक्रम के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उनके चाचा कहनाई पासवान, चटन पासवान, सौपाल पासवान और खुशबू देवी सहित अन्य परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में विक्रम और उनकी पत्नी शीला देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत तारापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन देने की तैयारी की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *