चरखी दादरी में दंपत्ति ने की आत्महत्या:चौबारे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी मिला, लिखा- पैसों का लेनदेन बताया कारण

चरखी दादरी में दंपत्ति ने की आत्महत्या:चौबारे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी मिला, लिखा- पैसों का लेनदेन बताया कारण

चरखी दादरी जिले के गांव बेरला में दंपत्ति द्वारा फांसी का फंदा लाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर में बने चौबारे में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। वहीं उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतकों की पहचान गांव बेरला निवासी विष्णु व उनकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई। 2 बच्चों के पिता थे मृतक
मृतकों के भतीजे ने कहा कि दोनों ने पता नहीं किस कारणवश फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है। इनके 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) है। उनके चाचा नई का काम करते थे। जिनके शव घर में बने चौबारे में मिले हैं। जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि थाना बाढ़डा में फोन पर सूचना मिली थी कि गांव बेरला के अंदर पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पाया कि विष्णु व उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें वे किसी पर आरोप लगा रहे हैं कि भर्ती के नाम पर पैसे दिए थे। जिसके आधार पर कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *