कोटा की आरकेपुरम थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच लाठी डंडे व तलवार से झगड़े का मामला सामने आया है। हमले में एक परिवार से पति पत्नी घायल हुए हैं। झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना 8 अप्रैल की रात साढ़े 9 बजे के आसपास रोजड़ी इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। देखे हमले से जुडी तस्वीर इस मामले में पीड़िता तनीषा ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि 8 अप्रैल को रात 9:30 बजे करीब अपने पापा विक्की भगत मम्मी पूजा भगत और छोटी बहन गुनगुन घर में बैठे थे। मेन गेट खुला था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले धीरज व उसके तीन बेटे व अन्य वहां आ गए। और गाली गलौच करने लगे। पापा को खींचकर बाहर ले गए और लाठी, डंडे, लोहे के पाइप,तलवार से उन पर हमला किया। मम्मी बचाने गई तो मम्मी के बाल पकड़ कर नीचे पटक दिया। मां पर हमला किया। आरोपियों ने उसकी मम्मी और पापा को जान से करने के लिए हमला किया और आरोपियों ने जाते समय भाई विशाल भगत व भाभी मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई विशाल ने पड़ोसी धीरज की बेटी से 24 मार्च को प्रेम विवाह किया था। जिसपर धीरज ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने धीरज के पूरे परिवार को थाने पर बुलाकर पाबंद किया था। आरकेपुरम थाना ASI खेमचंद ने बताया लड़का और लड़की दोनों बालिग़ होने की वजह से दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की ने थाने में जाकर अपने परिजनों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी वजह से उसके पूरे परिवार को पाबंद कर दिया था। लड़के वालों से लड़ाई झगड़ा ना करें। इसके बाद भी लड़की वालों ने हमला किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया।


