बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती: 10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे शपथ, 12 को एनडीए की बैठक, 15 को नई सरकार!

बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती: 10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे शपथ, 12 को एनडीए की बैठक, 15 को नई सरकार!

Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण के बाद पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, इससे पहले 10 अप्रैल को ही दिल्ली में बीजेपी की एक हाई-लेवल बैठक प्रस्तावित है, जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस समारोह में अमित शाह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे

बिहार के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अलग-अलग स्तर पर कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी दफ्तर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद इससे जुड़े सवाल पर कहते हैं कि जल्द ही अच्छी खबर सामने आएगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुद को इस दौड़ से बाहर बताते हुए कहा कि 10 अप्रैल के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

12 की बैठक में CM को लेकर फैसला

जदयू सूत्रों के अनुसार, दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल दल की अहम बैठक से पहले अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुला सकते हैं। इस बैठक में नए नेता के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि 12 अप्रैल को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *