13 मार्च को बारातियों के साथ मारपीट और पुलिस से छीनाझपटी के मामले में फरार चले रहे भाजपा पार्षद पति को मथुरा पुलिस ने 5 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पार्षद पति वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दबाव बढ़ने पर पार्षद पति की रेंज रोवर गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों को बरामद किया था। गिरफ्तार किया गया पार्षद पति का अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं के साथ बैठना उतना था। डीग से आई थी बारात 13 मार्च को BSA इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर स्थित सियाराम वाटिका में प्रमोद की बेटी की डीग से बारात आई थी। इस बारात में किसी बात को लेकर बारातियों का स्थानीय भाजपा नेता और पार्षद पति तिलकवीर चौधरी के व्यक्ति से झगड़ा हो गया। उस व्यक्ति ने तिलकवीर चौधरी को फोन कर दिया। जिसके बाद तिलकवीर चौधरी अपने 10 से 15 साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां बारातियों के साथ जमकर मारपीट की गई। पिस्टल से की गई फायरिंग तिलकवीर चौधरी पर आरोप लगा कि मैरिज होम में न केवल मारपीट की गई बल्कि अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पिस्टल बरामद की तो उसे छिनने का प्रयास किया और पुलिस से बदसलूकी भी की गई। फायरिंग में बारात में आई भरतपुर जिले के गांव बंशी बागरी निवासी महिला बबीता गोली लगने से घायल हो गई थी। पीड़ित ने किया समझौता पुलिस ने लिखाया मुकद्दमा इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद भी पीड़ित ने दबाव में अगले दिन ही समझौता कर लिया था,लेकिन एसएसपी श्लोक कुमार ने सख्त रवैया अपनाते हुए BSA पुलिस चौकी प्रभारी पवन चौहान से मुकद्दमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिस ढुलमुल रवैया अपनाए रही। एसएसपी ने जब दबाव दिया तो पार्षद पति की रेंज रोवर गाड़ी को थाना ले आई। लेकिन यहां गाड़ी को इस तरह रखा गया जैसे किसी शोरूम में खड़ी हो। बकायदा कवर से ढक कर। 22 दिन बाद नोएडा से किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास करने का दिखावा करती रही। लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद एसएसपी ने एक गोपनीय टीम बनाई और गिरफ्तार करने के आदेश दिए। टीम ने शुक्रवार को तिलकवीर को उसके भाई रवि चौधरी,साथी राजू उर्फ रवि,गिरीश रावत और सौदान सिंह के साथ नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित होटल डोलिंग रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 कार Baleno भी बरामद की हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है,अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


