नूंह की पुन्हाना नगरपालिका में भ्रष्टाचार का मामला:शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से पार्षद हाई कोर्ट जाने की तैयारी में

नूंह की पुन्हाना नगरपालिका में भ्रष्टाचार का मामला:शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से पार्षद हाई कोर्ट जाने की तैयारी में

हरियाणा के नूंह जिले पुन्हाना नगरपालिका में कथित भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा और जातिगत भेदभाव से जुड़ी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता पार्षद अशोक (एससी समाज) बेहद परेशान हैं। पार्षद अशोक का कहना है कि शिकायत किए पूरा एक महीना बीत चुका है, लेकिन प्रशासन की तरफ से न कोई जांच शुरू की गई और न ही कोई जवाब मिला। शिकायतकर्ता अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार करने वाले लोग अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहे है। नगर पालिका में करवाए गए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पार्षद अशोक ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय,सीएम विंडो, विजिलेंस विभाग, हरियाणा के डीजीपी, नूंह डीसी सहित कई उच्च स्तरों पर शिकायत दायर की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 1 जून 2022 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच नगर पालिका में करवाए गए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और फर्जी बिलों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग किया गया। उन्होंने नगर पालिका के चेयरमैन, सचिव, कनिष्ठ अभियंता और कुछ ठेकेदारों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्षद अशोक ने यह भी आरोप लगाया कि उनके एससी समाज से होने के कारण नगर पालिका में उनके साथ जातिगत भेदभाव किया जाता है। पार्षद ने बताया हाई कोर्ट का आखिरी रास्ता पार्षद का कहना है कि उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं दी जाती और फाइलें जानबूझकर रोकी जाती हैं। पार्षद अशोक ने बताया कि मैंने हर दरवाज़े पर दस्तक दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब हाई कोर्ट ही आखिरी रास्ता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। इस मामले पर अब सभी की नजर हाई कोर्ट की संभावित सुनवाई पर है। यदि मामले में जांच शुरू होती है, तो यह नगर पालिका विभाग के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। पार्षद ने बताया कि वो बहुत जल्द पूरे वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगरपालिका चेयरमैन और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और पुतला फूंकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *