मेयर के पाइंट पर पहुंची थी निगम की रिमूवल गैंग:तराजू उठाकर हमला करने की कोशिश, पुलिस को दिया आवेदन

मेयर के पाइंट पर पहुंची थी निगम की रिमूवल गैंग:तराजू उठाकर हमला करने की कोशिश, पुलिस को दिया आवेदन

इंदौर के धार रोड पर नगर निगम के मेयर के पाइंट पर सड़कों पर लगने वाली सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर सड़कों पर ठेला लगाने वालों ने नगर निगम की गैंग से विवाद किया और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस मामले में नगर निगम की टीम छत्रीपुरा थाने पहुंची। यहां हमला करने वाले को लेकर लिखित में आवेदन दिया है।
छत्रीपुरा थाने पर नगर की गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर निगम की टीम से जितेन्द्र सोलंकी तरफ से जाकिर पुत्र शाकिर निवासी धार रोड़ पर हमला करने का मामले में शिकायत की गई है। जितेन्द्र ने अपने आवेदन में बताया कि रिमूवल अफसरों के कहने पर वह अतिक्रमण की कारवाई को लेकर पहुंची थे। इस दौरान जाकिर ने टीम के साथ धक्कामुक्की की और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस दौरान नगर निगम की कारवाई को रोकने का भी प्रयास किया। इस मामले में अफसरों ने आवेदन लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मेयर के पिता के अस्पताल के आसपास जाम
मेयर पुष्पमित्र भार्गव के पिता जीएनटी मार्ग पर खुद का अस्पताल संचालित करते हैं। यहां लगने वाले सब्जी के ठेला के चलते सड़क के दोनों तरफ ट्रेफिक होने से जाम की स्थिति बनती है। सूत्रों के मुताबिक मेयर की तरफ से ही अफसरों को वहां से ठेले और फुटपाथ की दुकाने हटाने के लिए पाइंट दिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *