जीपीएस ट्रैकिंग में गलत जगहों पर चलते मिले निगम के वाहन, ठेकेदारों का भुगतान रुकेगा

जालंधर | नगर निगम द्वारा किराए पर लिए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों की लोकेशन जीपीएस के जरिए रिकॉर्ड की जाती है। मंगलवार को मेयर वनीत धीर ने जीपीएस कंट्रोल रूम में अचानक पहुंचकर वाहनों की लोकेशन की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन अपने निर्धारित क्षेत्र की बजाय अन्य रूटों पर चल रहे थे। इससे संदेह पैदा हुआ है कि कुछ वाहन ड्यूटी स्थल पर काम करने के बजाय दूसरी जगहों पर संचालित हो रहे हैं। एक अन्य चिंता यह भी सामने आई है कि कहीं ठेकेदार इन वाहनों का उपयोग नगर निगम के कार्यों के बजाय निजी या अन्य कामों के लिए तो नहीं कर रहे। मेयर वनीत धीर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित वाहनों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के वाहनों की भुगतान प्रक्रिया फिलहाल रोकने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *