निगम ने घंटाघर के आस-पास हटाए अतिक्रमण:दुकानदारों से खाली कराए बरामदे, चार गाड़ी सामान किया जब्त

निगम ने घंटाघर के आस-पास हटाए अतिक्रमण:दुकानदारों से खाली कराए बरामदे, चार गाड़ी सामान किया जब्त

जोधपुर नगर निगम जोधपुर के दस्ते ने आज घंटाघर के आस-पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम ने कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही दुकानों के रखे सामान को हटाकर भी बरामदा खाली करवाया गया। सतर्कता शाखा सह प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा एवं पुलिस विभाग की सयुंक्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत घंटाघर मार्केट में चारों दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे सड़क सीमा में टेबलें लगाकर उस पर सामान रखा हुआ था। इससे आमजन को आने-जाने एवं यातायात में बहुत दिक्कतें आती हैं। इसके साथ ही सड़क सीमा में सब्जिजयों के ठेले लगे हुए थे जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रखा था। इन सभी पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा कार्यवाही करते हुए सड़क सीमा से हटाया गया और जब्ती कार्रवाई की गई। इसके साथ घंटाघर से नई सड़क के दोनों ओर सड़क सीमा में रखे सामान, दुकानों की गैलेरी (बरामदा) में रखे सामान एवं सड़क सीमा में अवैध रूप से खड़े ठेले को हटाते हुए सामान जब्ती की कार्रवाई की गई। बरामदों को पूरी तरह से खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान सम्बन्धित थाने की टीम मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही। आज की कार्रवाई में चार आयसर गाडी एवं एक ट्रेक्टर ट्रॉली सामान जब्त किया गया। इनमें टेबल, कुर्सियां, रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक सामान, जूते, सब्जियां, ठेले, पुराने कपड़े,होर्डिंग बोर्ड, कैबिन आदि शामिल रहा।। कार्रवाई में जोन सहायक प्रभारी गणेश घारु, विक्रम पंडित, सुरेश एवं महेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *