बाइक से ठोकर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद:गोपालगंज में मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों से 4 आरोपी अरेस्ट

बाइक से ठोकर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद:गोपालगंज में मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों से 4 आरोपी अरेस्ट

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखर गांव में 13 फरवरी को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह घटना धनखर गांव में एक बच्चे को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के बाद शुरू हुई थी। घर के पास खेल रहे बच्चे को ठोकर लगने के कारण दो समुदायों के बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और थानाध्यक्ष मांझागढ़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रथम पक्ष से धनखर गांव निवासी रियाजुद्दीन और मो. अकरम को गिरफ्तार किया। वहीं, द्वितीय पक्ष से दुलदुलिया टोला पिपरा गांव निवासी मिट्टू यादव और रविंद्र यादव को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को बैठक की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक की है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य और नियंत्रण में है। गोपालगंज पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखर गांव में 13 फरवरी को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह घटना धनखर गांव में एक बच्चे को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के बाद शुरू हुई थी। घर के पास खेल रहे बच्चे को ठोकर लगने के कारण दो समुदायों के बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और थानाध्यक्ष मांझागढ़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रथम पक्ष से धनखर गांव निवासी रियाजुद्दीन और मो. अकरम को गिरफ्तार किया। वहीं, द्वितीय पक्ष से दुलदुलिया टोला पिपरा गांव निवासी मिट्टू यादव और रविंद्र यादव को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को बैठक की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक की है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य और नियंत्रण में है। गोपालगंज पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *