कटिहार में बिजली बिल और मीटर की जांच के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर उपभोक्ता पक्ष ने बिजली विभाग के कर्मियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने और मीटर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग ने उपभोक्ता पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र से संबंधित है। उपभोक्ता प्रदीप राय का परिवार बिजली विभाग पर दबंगई, मारपीट और जबरन कनेक्शन काटने का आरोप लगा रहा है। जबकि, विभाग इसे बिजली चोरी पकड़ने की कार्रवाई बता रहा है। स्मार्ट मीटर तोड़कर बिजली कनेक्शन काटा पंचगाछी निवासी प्रदीप राय ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च को सालमारी विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता अमलेश कुमार अपनी टीम के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने स्मार्ट मीटर तोड़ दिया और बिजली कनेक्शन काट दिया। प्रदीप राय के अनुसार, जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो टीम ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, जिससे उनके बेटे को चोटें आईं और पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। प्रदीप राय का दावा है कि उन पर कोई बकाया नहीं था। अवैध तरीके से बिजली का करते है उपयोग इसके विपरीत, विभागीय अधिकारी रेवेन्यू ऑफिसर तपस कुमार और कनीय अभियंता अमलेश कुमार का कहना है कि छापेमारी के दौरान उपभोक्ता धीरेंद्र कुमार का कनेक्शन पहले से ही बकाया होने के कारण कटा हुआ था और मीटर भी गायब पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि प्रदीप राय के दूसरे घर से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने कार्रवाई के दौरान सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाते हुए करीब 64 हजार रुपए के नुकसान की बात कही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है लेकिन इस पूरे मामले ने बिजली विभाग की कार्यशैली और उपभोक्ताओं की परेशानियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कटिहार में बिजली बिल और मीटर की जांच के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर उपभोक्ता पक्ष ने बिजली विभाग के कर्मियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने और मीटर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग ने उपभोक्ता पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र से संबंधित है। उपभोक्ता प्रदीप राय का परिवार बिजली विभाग पर दबंगई, मारपीट और जबरन कनेक्शन काटने का आरोप लगा रहा है। जबकि, विभाग इसे बिजली चोरी पकड़ने की कार्रवाई बता रहा है। स्मार्ट मीटर तोड़कर बिजली कनेक्शन काटा पंचगाछी निवासी प्रदीप राय ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च को सालमारी विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता अमलेश कुमार अपनी टीम के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने स्मार्ट मीटर तोड़ दिया और बिजली कनेक्शन काट दिया। प्रदीप राय के अनुसार, जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो टीम ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, जिससे उनके बेटे को चोटें आईं और पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। प्रदीप राय का दावा है कि उन पर कोई बकाया नहीं था। अवैध तरीके से बिजली का करते है उपयोग इसके विपरीत, विभागीय अधिकारी रेवेन्यू ऑफिसर तपस कुमार और कनीय अभियंता अमलेश कुमार का कहना है कि छापेमारी के दौरान उपभोक्ता धीरेंद्र कुमार का कनेक्शन पहले से ही बकाया होने के कारण कटा हुआ था और मीटर भी गायब पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि प्रदीप राय के दूसरे घर से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने कार्रवाई के दौरान सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाते हुए करीब 64 हजार रुपए के नुकसान की बात कही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है लेकिन इस पूरे मामले ने बिजली विभाग की कार्यशैली और उपभोक्ताओं की परेशानियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


