अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला (वजू) करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने युवक का समर्थन करते हुए कहा कि हम लोग उसी पानी में वजू करते हैं, जो पवित्र होता है। जो पानी पवित्र नहीं होता, उसे हाथ तक नहीं लगाते। उसने कुल्ला करने वाले युवक सुब्हान रंगरीज की माफी कबूल करने की बात कही। इसके अलावा गालियां देने, थप्पड़ मारने और जबरन माफी मंगवाने का भी विरोध जताया। मुस्लिम व्यक्ति का यह वीडियो देखकर युवक से माफी मंगवाने वाला निहंग विक्की थॉमस भड़क गया। निहंग ने कहा कि हर धर्म की अपने नियम व मर्यादाएं होती हैं। मैं भी हर धर्म का सम्मान करता हूं लेकिन ये कहना कि युवक ने कोई जुर्म नहीं किया, बिल्कुल गलत है। वहीं कुल्ला करने वाले युवक को अमृतसर पुलिस गाजियाबाद से लेकर आ चुकी है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिसमें उससे पूछताछ होगी कि उसने पवित्र सरोवर में ऐसा क्यों किया। मुस्लिम व्यक्ति ने कहा- गालियां दोगे, थप्पड़ मारोगे
सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में मुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि अब ज्यादा न किया जाए, वरना बदले में नफरत ही मिलेगी। अगर किसी बच्चे ने उस जगह को पवित्र मानकर वजू किया, तो क्या सभी उसे गालियां देंगे, थप्पड़ मारेंगे और जबरदस्ती वहां ले जाकर माफी मंगवाएंगे। बच्चा दिल से माफी मांग रहा है। निहंग विक्की थॉमस ने क्या जवाब दिया.. 3 पॉइंट में जानिए पूरा विवाद क्या है… 2 बार माफी मांगी, लेकिन तरीके पर सवाल उठे


