जालंधर में गवाही न देने के रंजश के चलते विवाद:पिंक सिटी कॉलोनी में10 युवकों का हमला, ईंटें-हथियारों से घरों के गेट तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर में गवाही न देने के रंजश के चलते विवाद:पिंक सिटी कॉलोनी में10 युवकों का हमला, ईंटें-हथियारों से घरों के गेट तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती पिंक सिटी कॉलोनी में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 8 से 10 नकाबपोश युवकों ने तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से आधा दर्जन घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए न केवल घरों के गेट तोड़े, बल्कि जमकर गालियां भी निकालीं। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वजह: ‘झूठी गवाही’ देने से किया था इनकार पीड़ित मकान मालिक राज कुमार ने बताया कि करीब 3-4 महीने पहले इलाके के ही कुछ युवकों का किसी अन्य पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय आरोपी युवकों ने राज कुमार और अन्य पड़ोसियों पर अपने पक्ष में (कोर्ट केस में) गवाही देने का दबाव बनाया था। जब मोहल्ले के लोगों ने गलत का साथ देने और झूठी गवाही देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने रंजिश पाल ली। इसी बात का बदला लेने के लिए रविवार रात करीब 9:30 बजे हमलावरों ने धावा बोल दिया। वारदात: 5-6 घरों को बनाया निशाना, बच्चा घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों की संख्या 8 से 10 थी, जिनके हाथों में तेजधार हथियार और पत्थर थे। उन्होंने गली में तांडव मचाते हुए 5 से 6 घरों के गेटों पर हथियारों से वार किए। इस पत्थरबाजी और हमले के दौरान एक छोटे बच्चे को चोट आई है, जिसे तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। गनीमत रही कि समय रहते लोग घरों के अंदर चले गए, वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। पुलिस की कार्रवाई: CCTV फुटेज खंगाल रही टीम घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस और SHO भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया और CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक किस तरह ईंटें बरसा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल सरेआम हुई इस वारदात के बाद पिंक सिटी कॉलोनी के निवासियों में भारी डर है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इलाके में सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *