सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का आजमगढ़ में विवादित बयान सामने आया है। प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां समाजवादी पार्टी जाती है। वहां बीजेपी जीत जाती है। इसके साथ ही सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि रविवार को आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी में बिना लाइसेंस के हथियार बांटा जाएगा जिसको लेना हो वह आ जाए। 18 जनवरी को अहिरौला थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बिना लाइसेंस के हथियार बांटे जाने की बात सरकार के मंत्री कह रहे हैं। 2047 तक उत्तर प्रदेश में रहेगी एनडीए की सरकार सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी जाती है। वहां वहां भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है। सरकार के मंत्री का कहना है कि गठबंधन एनडीए का दबदबा अगले दो दशकों से अधिक समय तक बना रहेगा।सपा के प्रचार पर साधा निशानाराजभर ने कहा कि महाराष्ट्र के हालिया चुनावों में सपा के सांसदों और विधायकों ने जमकर प्रचार किया, लेकिन उन्हें एक भी सीट नसीब नहीं हुई। चाहे राजस्थान हो, हरियाणा हो या महाराष्ट्र, सपा की मौजूदगी से हमेशा भाजपा को ही फायदा हुआ है। मुसलमानों का मोहभंग और ओवैसी का प्रभाव महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) को मिली सफलता पर राजभर ने कहा कि अब मुस्लिम समाज को एहसास हो गया है कि वे केवल ‘वोट बैंक’ बनकर नहीं रह सकते। मुसलमान अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। और इसी कारण उन्होंने ओवैसी का साथ दिया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों ने बार-बार सपा को सत्ता में पहुँचाया। लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला।आगामी चुनाव और रणनीति2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि “केवल 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार रहेगी। विकास को मुख्य चुनावी मुद्दा बताया और कहा कि जनता अब केवल काम के आधार पर वोट दे रही है। आरक्षण और परिवारवाद पर स्पष्टीकरण पार्टी में परिवारवाद के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति एक परिवार का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के आरक्षण को लेकर गंभीर हैं और इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। ताकि इन वर्गों के लिए सीटें सुरक्षित की जा सकें।


