भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में संविदा मजदूर की मौत हो गई। एनटीपीसी एमजीआर रेल ट्रैक पर काम पर जा रहे मजदूर को बोलेरो पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरिया गांव निवासी सुशील कापरी के 30 साल के बेटे रूपेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रूपेश कुमार अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड में संविदा मजदूर के रूप में एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे ट्रैक में मेंटेनेंस का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से पैदल ही काम पर जा रहा था। सौर गांव के पास पीछे से आ रही पावर ग्रिड एनटीपीसी की बोलेरो पिकअप वैन (संख्या WB 65C 4719) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने किया हंगामा घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बोलेरो पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एनटीपीसी पावर ग्रिड के गेट के पास रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि रूपेश की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा है। उसकी पत्नी रानी कुमारी सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। परिजन आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं। भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में संविदा मजदूर की मौत हो गई। एनटीपीसी एमजीआर रेल ट्रैक पर काम पर जा रहे मजदूर को बोलेरो पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरिया गांव निवासी सुशील कापरी के 30 साल के बेटे रूपेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रूपेश कुमार अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड में संविदा मजदूर के रूप में एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे ट्रैक में मेंटेनेंस का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से पैदल ही काम पर जा रहा था। सौर गांव के पास पीछे से आ रही पावर ग्रिड एनटीपीसी की बोलेरो पिकअप वैन (संख्या WB 65C 4719) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने किया हंगामा घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बोलेरो पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एनटीपीसी पावर ग्रिड के गेट के पास रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि रूपेश की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा है। उसकी पत्नी रानी कुमारी सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। परिजन आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।


