गुरग्राम में नालों की सफाई का ठेका एजेंसी को दिया:साल भर करेगी काम; 40 लाख रुपए होंगे खर्च, वर्क ऑर्डर जल्द होगा जारी

गुरग्राम में नालों की सफाई का ठेका एजेंसी को दिया:साल भर करेगी काम; 40 लाख रुपए होंगे खर्च, वर्क ऑर्डर जल्द होगा जारी

गुरुग्राम जिले के सोहना नगर परिषद ने शहर के नालों की सफाई के लिए ठेका जारी कर दिया है। इस कार्य पर परिषद द्वारा लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह ठेका एक साल की अवधि के लिए दिया गया है, जिसके तहत एजेंसी को पूरे साल नालों की सफाई सुनिश्चित करनी होगी। परिषद ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम बरसात के मौसम से पहले जलभराव की समस्या को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। हर साल बारिश के दौरान कस्बे में पानी भर जाने से दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान होता है। बरसाती पानी दुकानों में घुस जाता है और सड़कों पर जमा होने से कई वाहन खराब हो जाते हैं। गंदगी से भरे रहते हैं नाले परिषद क्षेत्र के अंदर काफी संख्या में बरसाती पानी के नाले बने हुए हैं, जो अक्सर गंदगी से भरे रहते हैं। इन नालों की नियमित सफाई से जल निकासी में सुधार होगा और जलभराव की स्थिति से बचा जा सकेगा। अधिकारी बोले- जल्द काम शुरू होगा नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि नालों की सफाई का ठेका दे दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च होंगे और एजेंसी को एक साल के लिए ठेका दिया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी जल्द ही कार्य शुरू कर देगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *