सीकर के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त,आज 6.4 डिग्री दर्ज:नए वेदर डिस्टर्बेंस से बढ़ी बादलवाही, अगले सप्ताह फिर लौटेगी सर्दी

सीकर के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त,आज 6.4 डिग्री दर्ज:नए वेदर डिस्टर्बेंस से बढ़ी बादलवाही, अगले सप्ताह फिर लौटेगी सर्दी

सीकर के मौसम में आज बदलाव आया है। नए वेदर डिस्टर्बेंस के कारण पिछले 48 घंटे से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ते हुए आज सुबह 6.4 डिग्री दर्ज हुआ है। शनिवार को दिन में हल्की गति से हवाएं चलीं, हालांकि रात की सर्दी में कुछ कमी आई है। दिन में बादलों की वजह से धूप निकलने के बावजूद सर्दी का हल्का असर बना रहा। आज सुबह सीकर समेत आसपास के इलाके में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि इसके बाद सीकर समेत उत्तरी पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मावठ की संभावना है। आगामी 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। सीकर जिले में अब शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, 23 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह और रात की सर्दी का असर भी बढ़ने का अनुमान है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन में पूरे समय बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में भी बादलवाही बढ़ गई और आज सुबह से इस कारण सर्द हवाओं का दौर भी कमजोर हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 दिन मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि सीकर में इस सप्ताह के अंत में हल्की मावठ होने‌ के आसार हैं। मावठ होने के बाद एक बार फिर सीकर इलाके में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिन में सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *