दूषित पेयजल-भूजल में हानिकारक तत्वों की हो जांच-विधायक:विधानसभा में उठाया मुद्दा,कहा- ‘स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार’

दूषित पेयजल-भूजल में हानिकारक तत्वों की हो जांच-विधायक:विधानसभा में उठाया मुद्दा,कहा- ‘स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार’

बिहार विधानसभा में कटिहार सहित पूरे राज्य में उत्पन्न पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह मुद्दा उठाया। सदन में राज्य के विभिन्न जिलों में दूषित पेयजल, भूजल में हानिकारक तत्वों की आशंका और स्वच्छ जल आपूर्ति की अनियमितता से जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।संबंधित मंत्री ने इस विषय पर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और योजनाओं की जानकारी दी। उच्चस्तरीय संयुक्त विशेष टीम के गठन की मांग विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय संयुक्त विशेष टीम के गठन की मांग की। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और अन्य संबंधित विभागों को शामिल करने का सुझाव दिया गया। टीम का कार्य राज्यव्यापी वैज्ञानिक जांच करना, समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करना और शुद्ध पेयजल की सुनिश्चित व्यवस्था करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस विषय पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। बिहार विधानसभा में कटिहार सहित पूरे राज्य में उत्पन्न पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह मुद्दा उठाया। सदन में राज्य के विभिन्न जिलों में दूषित पेयजल, भूजल में हानिकारक तत्वों की आशंका और स्वच्छ जल आपूर्ति की अनियमितता से जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।संबंधित मंत्री ने इस विषय पर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और योजनाओं की जानकारी दी। उच्चस्तरीय संयुक्त विशेष टीम के गठन की मांग विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय संयुक्त विशेष टीम के गठन की मांग की। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और अन्य संबंधित विभागों को शामिल करने का सुझाव दिया गया। टीम का कार्य राज्यव्यापी वैज्ञानिक जांच करना, समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करना और शुद्ध पेयजल की सुनिश्चित व्यवस्था करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस विषय पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *