अगले माह से शुरू होगा खेल मैदान का निर्माण कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तर्ज पर बनेगा

अगले माह से शुरू होगा खेल मैदान का निर्माण कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तर्ज पर बनेगा

भास्कर न्यूज |सहरसा खेल के विभिन्न विधाओं में कोसी क्षेत्र के खिलाड़ी अब ऊंची उड़ान भरेंगे। 58 करोड़ की लागत से सहरसा में प्रमंडलस्तरीय खेल मैदान बनाए जाएंगे। योजना के तहत एथलेटिक्स के लिए 8 लेन का ट्रैक, क्रिकेट खेल एवं हॉकी खेल के लिए ग्राउंड सहित बहुउद्देश्यीय हॉल बनाए जाएंगे। जिसमें हैंडबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और बॉक्सिंग की प्रैक्टिस की व्यवस्था होगी। इस मैदान का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम कराएगा। पूर्व में भी प्रमंडल स्तरीय खेल के मैदान के लिए टेक्निकल बिड जारी किया था, लेकिन कुछ कारणों से निविदा रद्द कर दी गई थी। अब दुबारा फिर से टेक्निकल बिड खुल चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका निर्माण कंकड़बाग मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तर्ज पर होगा। सहरसा स्टेडियम या उसके आसपास मैदान बनाने की योजना है। अगले माह से इसका निर्माण शुरू हो सकता है। इसमें खिलाड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। भास्कर न्यूज |सहरसा खेल के विभिन्न विधाओं में कोसी क्षेत्र के खिलाड़ी अब ऊंची उड़ान भरेंगे। 58 करोड़ की लागत से सहरसा में प्रमंडलस्तरीय खेल मैदान बनाए जाएंगे। योजना के तहत एथलेटिक्स के लिए 8 लेन का ट्रैक, क्रिकेट खेल एवं हॉकी खेल के लिए ग्राउंड सहित बहुउद्देश्यीय हॉल बनाए जाएंगे। जिसमें हैंडबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और बॉक्सिंग की प्रैक्टिस की व्यवस्था होगी। इस मैदान का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम कराएगा। पूर्व में भी प्रमंडल स्तरीय खेल के मैदान के लिए टेक्निकल बिड जारी किया था, लेकिन कुछ कारणों से निविदा रद्द कर दी गई थी। अब दुबारा फिर से टेक्निकल बिड खुल चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका निर्माण कंकड़बाग मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तर्ज पर होगा। सहरसा स्टेडियम या उसके आसपास मैदान बनाने की योजना है। अगले माह से इसका निर्माण शुरू हो सकता है। इसमें खिलाड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *