भास्कर न्यूज|सिमडेगा जिले में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सरकारी कार्यालयों,विद्यालयो ं, पुलिस विभाग और सामाजिक संगठनों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य,आचार्य- आचार्याओं व विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। बच्चों को मौलिक अधिकार, कर्तव्य और संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ ली। पूरे जिले के सरकारी कार्यालयों और प्रखंडों में भी प्रस्तावना पढ़ी गई। आदिवासी छात्रसंघ ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान की शपथ ली और प्रस्तावना पढ़ी। एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। प्राचार्य व राजनीति विज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों को संविधान की विशेषताओं और मूल्यों से अवगत कराया। कुरडेग प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण किया गया। बीडीओ नैमन कुजूर और सीओ किरण डांग की उपस्थिति में प्रस्तावना का वाचन किया गया। अधिकारियों व कर्मियों ने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। सिमडेगा पुलिस द्वारा जिलेभर में शपथ ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों में संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष व महासचिव ने अंबेडकर चौक में माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को नमन किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। डीएवी स्कूल सिमडेगा में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय में प्रस्तावना का वाचन किया गया। शिक्षक अनिरुद्ध कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। एनसीसी कैडेटों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। आजाद समाज पार्टी ने भी संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भास्कर न्यूज|सिमडेगा जिले में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सरकारी कार्यालयों,विद्यालयो ं, पुलिस विभाग और सामाजिक संगठनों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य,आचार्य- आचार्याओं व विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। बच्चों को मौलिक अधिकार, कर्तव्य और संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ ली। पूरे जिले के सरकारी कार्यालयों और प्रखंडों में भी प्रस्तावना पढ़ी गई। आदिवासी छात्रसंघ ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान की शपथ ली और प्रस्तावना पढ़ी। एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। प्राचार्य व राजनीति विज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों को संविधान की विशेषताओं और मूल्यों से अवगत कराया। कुरडेग प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण किया गया। बीडीओ नैमन कुजूर और सीओ किरण डांग की उपस्थिति में प्रस्तावना का वाचन किया गया। अधिकारियों व कर्मियों ने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। सिमडेगा पुलिस द्वारा जिलेभर में शपथ ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों में संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष व महासचिव ने अंबेडकर चौक में माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को नमन किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। डीएवी स्कूल सिमडेगा में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय में प्रस्तावना का वाचन किया गया। शिक्षक अनिरुद्ध कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। एनसीसी कैडेटों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। आजाद समाज पार्टी ने भी संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


