सिपाही सुसाइड केस,सास बोली-छुट्टी न मिलने से तनाव में थी:मौत से पहले खरीदारी की थी, खुशियां मातम में बदलीं

सिपाही सुसाइड केस,सास बोली-छुट्टी न मिलने से तनाव में थी:मौत से पहले खरीदारी की थी, खुशियां मातम में बदलीं

हरदोई शहर के मोहल्ला आलू थोक में बुधवार शाम एक महिला सिपाही प्रीति सिंह (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ के थाना इंदिरानगर में तैनात थीं और पिछले एक माह से अपने पति सौरभ श्रीवास्तव तथा सात माह की बेटी सांवी के साथ हरदोई में अपने चचिया ससुर ओमकार श्रीवास्तव के घर रह रही थीं। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों के अनुसार, प्रीति के मौसेरे देवर पंकज की 15 फरवरी को शादी होनी थी, जिसकी तैयारियों में वह जुटी हुई थीं। बुधवार को ही उन्होंने शादी के लिए खरीदारी की थी और घर पर पनीर की सब्जी भी बनाई थी। प्रीति की सास कांति देवी ने बताया कि प्रीति को बुधवार को ही ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन अवकाश न मिल पाने के कारण वह तनाव में थीं। आशंका जताई जा रही है कि ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया। बरेली निवासी प्रीति और सौरभ का 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। सौरभ मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। बरेली में रहते हुए दोनों ने जाति की दीवारें तोड़कर शादी की थी। शादी के कई वर्षों बाद 2021 में प्रीति का चयन यूपी पुलिस में हुआ था। सिटी क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *