अरवल में वाहन जांच के दौरान सिपाही की मौत:गिट्टी लदे ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 2 गाड़ियों के बीच दबने से गई जान

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर वाहन जांच के दौरान सड़क हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही मुकेश कुमार (28) की मौत हो गई। यह घटना बलिदाद गांव के पास हुई। मुकेश कुमार बक्सर जिले के निवासी थे और उनके पिता का नाम मैनेजर यादव है। परिवहन विभाग की टीम बलिदाद इलाके में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एमवीआई की टीम एक वाहन का चालान काट रही थी। सिपाही मुकेश कुमार वाहन चालक को पर्ची दे रहे थे, तभी औरंगाबाद की ओर से तेज गति में आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया और एमवीआई की स्कॉर्पियो गाड़ी से जा टकराया। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड और चालक जख्मी इस हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवहन विभाग के गार्ड और चालक भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर वाहन जांच के दौरान सड़क हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही मुकेश कुमार (28) की मौत हो गई। यह घटना बलिदाद गांव के पास हुई। मुकेश कुमार बक्सर जिले के निवासी थे और उनके पिता का नाम मैनेजर यादव है। परिवहन विभाग की टीम बलिदाद इलाके में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एमवीआई की टीम एक वाहन का चालान काट रही थी। सिपाही मुकेश कुमार वाहन चालक को पर्ची दे रहे थे, तभी औरंगाबाद की ओर से तेज गति में आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया और एमवीआई की स्कॉर्पियो गाड़ी से जा टकराया। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड और चालक जख्मी इस हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवहन विभाग के गार्ड और चालक भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *