आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के बलरामपुर पुलिस चौकी के निकट ग्राम उकरौडा गांव में पुलिस के सिपाही सुनील यादव द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में नौ आरोपियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित रुधिर यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे पाटीदार सुनील यादव शेषनाथ यादव सुजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बाहरी लोगों और रिश्तेदारों को बुलाकर मेरे भाई राहुल यादव और बहन के साथ मेरे ऊपर भी लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला किया गया है। आरोपियों द्वारा किए गए इस हमले के कारण मेरा सिर फट गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित का कहना है कि सुनील यादव जो कि सिपाही है। वह लगातार अपनी नौकरी की धौंस देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। हम लोगों के परिवार से यह विवाद काफी लंबे समय से चला रहा है। इस मामले को लेकर डायल 112 को भी बुलाया गया। डायल 112 के जाने के बाद भी सुनील यादव और उनके परिवार वाले लोग मिलकर मारपीट करने लगे और देख लेने की धमकी देने लगे। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस इस मामले में पीड़ित रुधिर यादव की तहरीर पर कोतवाली में नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में सुनील यादव, शेषनाथ यादव, सुजीत यादव, सुशीला देवी, संध्या यादव, उमेश यादव, अंगद यादव, लालधर यादव और अन्य अज्ञात रिश्तेदार शामिल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


